पुलिस मुख्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस पर दिलायी गई शपथ

Chhattisgarh

रायपुर 21 मई 2021, भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन, विभाग द्वारा  दिनांक 21 मई 2021  को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ के रूप में मनाये जाने के निर्णय के अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में अधि0/कर्मचारियों को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) संजय शर्मा के द्वारा निम्नानुसार शपथ दिलाई गई।
‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। ’’
ज्ञात हो कि आंतकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आम जनता को हो रहे कष्टो, तथा आंतक/हिंसा से राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकुल प्रभाव से आम लोगों विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *