पीएससी की तिथि बढ़ाने भाजपा नेता ने किया मुख्यमंत्री को ट्वीट

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  रायपुर 12 फरवरी , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का सर्वर डाउन होने से हजारों युवा परेशान हैं,जिस पर भाजपा प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े ने आज ट्विटर के माध्यम से आवेदकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने टि्वटर के माध्यम से रखा है । उमेश घोरमोड़े ने सीएमओ और सहायक प्राध्यापक के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की लिखा कि छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग का सर्वर डाउन होने से हजारों युवा परेशान है।मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी युवा ना आवेदन कर पा रहे है और ना ही प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहा है।उक्त परेशानी का शीघ्र निराकरण कर सीएमओ और सहायक प्राध्यापक के आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। सीएमओ के फार्म भरने की अंतिम तारीख कल 13 फरवरी 2019 है और ऐसे में वेबसाइट का सही नहीं होने से आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्वीट में बंद वेबसाइट की फ़ोटो भी टैग कर मुख्यमंत्री से अतरिक्त समय देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *