बेमौसम बारिश से धान खरीदी केंद्र में धान खराब

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : जांजगीर : डभरा ब्लॉक के कटेकोनी जो सपोस के पास डभरा से भद्री फगोरम रोड खरसिया रोड में है कटेकोनी में धान खरीदी केन्द्र बडे कटेकोनी पं.क्र. 2865, धान खरीदी केन्द्र बड़े कटेकोनी मे बारिश मे धान खराब हो रहा है।

6 माह हो गया अभी तक धान का उठाव नही हुआ है जबकि बार बार बोलने पर भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे है। बड़े कटेकोनी में धान खरीदी खेत मे होता है जहा बारिश के कारण ट्रक नही जा सकता। धान को ढँककर भी नहीं रखा जा सकता क्यों कि बारिश के साथ आंधी तूफान भी रोज हो रहा है जिससे जितना भी ढंको उड़ जा रहा है ऐसे मे करे तो क्या करे।
यदि ऐसे मे धान खराब होता है तो इसका जिम्मेदार मै नहीं स्वयं अधिकारी होंगे जो ऐसी स्तिथी में भी डी. ओ. नहीं कटवा रहे और ना ही धान का उठाव करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *