प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री, 

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 11 फरवरी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित प्रमुख केन्द्र शांति सरोवर में 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित मंत्रियों और विधायकों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मान के लिए शांति सरोवर की प्रमुख कमला बहन और भाई मृत्युन्जय को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर शांति सरोवर की प्रमुख कमला बहन और माऊण्ट आबू से आए भाई  मृत्युन्जय ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों और विधायकों को प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माऊण्ट आबू आने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव चन्द्रशेखर गंगराडे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *