मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर 11 अप्रैल 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रेमडेसीवीर और अन्य आवश्यक दवाओं तथा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया हैं ।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव  भोसकर विलास संदीपन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक  अरूण प्रसाद को हैदराबाद में नियुक्त किया हैं । दोनों अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के लगातार संपर्क में रहकर कार्य करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *