गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस को दी बधाई

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के 6 वर्षीय बच्चा जो कि तिरुपति बालाजी में गुम हो गया था, बैंगलोर में सकुशल ढूंढ लिया गया है। बैंगलोर पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बच्चे की बात करवाई। । छत्तीसगढ़, आंधप्रदेश और कर्नाटक पुलिस के साझा प्रयास से यह प्रयास सफल हुआ। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि तीनों राज्यों की पुलिस इस सफलता हेतु बधाई के पात्र हैं।

ज्ञात हो कि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामला संज्ञान में आते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को सकुशल घर वापसी हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे तथा लगातार वरिष्ठ से संपर्क कर बच्चे की सकुशल वापसी के प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री साहू ने SP गरियाबंद को एक टीम बंगलोर भेज कर बच्चे को वापस छत्तीसगढ़ लाने हेतु निर्देशित किया है।

बच्चे के परिजनों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ गरियाबंद से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान कोई युवक बस स्टैंड से बच्चे को लेकर चला गया। वारदात 27 फरवरी की है। काफी तलाश और स्थानीय तिरुपति सिटी थाने में एफआईआर के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *