रायपुर : दिनांक 05.12.2019 को रक्षित केंद्र के ट्रांजिट मेश मे रेंज स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से मानव अधिकार विषय पर प्रतिभागियो द्वारा अपनी अपनी बात रखी गई । जिसमे प्रथम स्थान कमला पोसाम महासमुंद,द्वितीय देव नारायण महासमुंद, प्रेम साहु गरियाबंद, तृतीय स्थान प्रधान आरक्षक ताराचंद कावडे बलौदाबाजार ने प्राप्त किया । इस मौके पर अति.पुलिस अधीक्षक अमृता शोरी, उप पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा, रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे ।