नाबालिक लडकी के साथ 6 आरोपि ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Chhattisgarh

भिलाई : नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई आर के जोशी ने बताया की घटना 25 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे की है जिसकी रिपोर्ट कल रात्रि परिजनों के साथ पहुंचकर पीड़िता नाबालिक ने शिकायत की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेवई बस्ती निवासी नाबालिग पीड़िता को  मोहल्ले के नाबालिग आरोपी के द्वारा घर पर झाड़ू करने  के लिए 25 फरवरी को बुलाया गया थाा। दोपहर को 12:00 बजे पहुंची थी इस दौरान आरोपी नाबालिग के पांच नाबालिग  एवं एक बालिक राजकुमार यादव 32 वर्ष , घर पर उपस्थित थे।  पहुंचते ही सामूहिक रूप से आरोपियों के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद पीड़िता गुमसुम अपने घर चली गई थी।

मजदूरी कर वापस देर रात लौटे नाबालिक लड़की के माता-पिता को भी वह घटना के संबंध में नहीं बता सकी। दूसरे दिन 26 फरवरी को भी रोज की तरह पीड़िता के परिजन काम पर चले गए। रात्रि 8:00 बजे लौटने पर किशोरी  के द्वारा किसी प्रकार आप बीती थी त्रासदी से माता पिता को अवगत कराया।

माता पिता को जानकारी होने पर परिजन परिचितों को साथ लेकर ने वहीं थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।  नेवई पुलिस के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2021 भ द वि की धारा 342 376 डीए 506 पास्को एक्ट 5 जी 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सीएसपी आर के जोशी ने बताया कि देर रात 1:00 बजे सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया, पांच आरोपी नाबालिक हैं , एक  आरोपी राजकुमार यादव 32 वर्ष की नेवाई बस्ती का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *