झलप से बागबाहरा मार्ग में हुई एक्सीडेंट

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : पटेवा थाना उप निरीक्षक कमल मैरिसा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग झलप से बागबाहरा मार्ग में मुंगासेर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर बाइक चालक बिहारीलाल खड़िया पिता डनसा खड़िया उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुआही को सर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई अन्य दो लोग चमन खड़िया पिता बैसाखू खड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुआही तथा रामचंद्र खड़िया पिता कन्हैया खड़िया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रुमेकेल दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका प्राथमिक इलाज तुमगांव अस्पताल में कराकर जिला चिकित्सालय महासमुन्द रिफर किया गया है ।मृतक के शव को मरचुरी महासमुन्द भेजा गया है। पटेवा पुलिस सुबह पंचनामा कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध कर मर्ग कायम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *