भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी की उपस्थिति

Chhattisgarh

रायपुर ! भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी की उपस्थिति में एकात्मक परिसर, रजबंधा मैदान में संपन्न हुई।
बैठक में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 6 जिलों के जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी की उपस्थिति में विभिन्न जिलों में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद संगठन के कार्यों में कसावट लाने व उसके सुचारू रूप से संचालन की दृष्टि से सभी जिलों में मोर्चा ,प्रकोष्ठ व मंडलों के प्रभारियों की नियुक्तियां व मंडल स्तर तक कार्य समितियों के नियुक्तियों के दिशा निर्देश संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने सभी जिला अध्यक्षों को दिए।
बैठक में नगर व जिला स्तर पर कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष की नाकामियों को उजागर करने व जनता के हक में लड़ाई करने के लिए समितियों के गठन के विषय में भी चर्चा की गई।
बैठक में रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख ,जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ,रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस ,,रमेश सिंह ठाकुर, ग्रामीण जिला प्रभारी कृष्ण कुमार बांधी, जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, जिला प्रभारी नीलू शर्मा,गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महासमुंद जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, सनम जांगड़े, डॉ शशि पवार,राकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *