बीजापुर : पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर हमला करने की घटना में शामिल 01 जन मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवाली बीजापुर और केरिपु 85,153 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही।
पूरा मामला
जिले में माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 17.02.2021 को थाना कोतवाली एवं केरिपु 85,153 की संयुक्त टीम चेरपाल, पदेडा, संतोषपुर की ओर निकली थी ।अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा पदेड़ा-चेरपाल के मध्य जंगलों से 01 माओवादी, *जन मिलिशया सदस्य सुक्का उर्फ राजू माड़वी पिता जोगा उम्र 32 वर्ष निवासी पदेड़ा हिरोलीपारा थाना बीजापुर* को पकड़ा गया । जो थाना बीजापुर अन्तर्गत
1. दिनांक 12.06.2007 को पोंजेर नाला के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल,
2. दिनांक 27.07.2007 को पेदाकोरमा की पहाडि़यों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल,
3. दिनाक 30.07.2007 को चेरपाल मशीनरी कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है,
इसके विरूद्ध थाना बीजापुर में 03 स्थाई वारंट भी लंबित है ।
पकड़े गये माओवादी की विरूद्ध थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा पेश किया गया ।