तेज  रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को लिया अपनी चपेट में

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर बीरगांव व्यास तालाब के पास एक तेज  रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगोंं को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक में सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र को मामूली चोट आई है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। इससे मौके में पहुंची खमतराई पुलिस ने ट्रक जब्त कर लोगों को शांत करवाया और पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम भरभोट्टी निवासी जमुना वर्मा (70) अपनी बेटी राजकुमारी वर्मा (48) और पुत्र दिनेश वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से भनपुरी के रामेश्वरनगर घर लौट रहे थे। बाइक दिनेश वर्मा चला रहा था। जैसे वे तीनों ब्यास तालाब के पास पहुंचे तो बिलासपुर के तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और जमुना वर्मा और उसकी बेटी राजकुमारी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। खमतराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने मामले में ट्रक जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *