रायपुर : दिनांक 20 नवम्बर 2019, पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चांगोराभाठा,गणपति विहार क्षेत्र में एक करोड़ 8 लाख से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्र के नागरिकों को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के हर वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की दृष्टि से प्राथमिकता के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं।इसी क्रम में यहा नाला,सड़क,नाली का निर्माण उक्त राशि से होगा।
बृजमोहन ने कहा कि चांगोराभाठा क्षेत्र की गिनती शहर के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में होती थी परंतु पिछले कुछ सालों में यहा की तस्वीर बदल गई। अच्छी सड़के,स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा यहा जनता को मिली है। क्षेत्र में अच्छी खूबसूरत कालोनिया भी डेवलप हुई है।
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक शहर रायपुर वासी नही बल्कि प्रदेश की राजधानी रायपुर के वासी है। इसलिए शहर का विकास और हमारा आचरण भी राजधानी अनुरूप हो ताकि अन्य के लिए प्रेरणा बन सके। इसके लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। गंदगी न फैलाये। सरकारी संपत्ति जैसे नल,लाइट आदि का दुरुपयोग न हो ऐसी व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सजग रहे।
इस अवसर पर नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद यादराम साहू,मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा,राकेश सिंह ठाकुर,गोरेलाल जी,बिहारीलाल साहू आदि उपस्थित थे।