भाजपा 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ करेगी हल्ला बोल प्रदर्शन

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा 22 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन में धान खरीदी को लेकर परेशान किसानों की समस्या मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रही । भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई और प्रदेश व जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा की गई साथ ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी की आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा प्रदेश सरकार किसान विरोधी है इस सरकार के से किसान परेशान है, सरकार धान खरीदने में असमर्थ है, धान खरीदी केंद्र में पोस्टर लग गया है कि बारदाना की कमी के कारण धान खरीदी बंद है ऐसे में किसानों का हाल बेहाल है समझा जा सकता है कि भाजपा ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि 22 तारीख को प्रदेश में जिला स्तरीय जंगी प्रदर्शन होगा इसके लिए रूपरेखा निर्धारित किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी का प्रदेश दौरा है और उसके कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई रूपरेखा तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव से आए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्वा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *