चित्रा पटेल : रायपुर : पुरे देश में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है,लोगों की जीवन काफी प्रभावित हुई है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब वैक्सिंग की तैयारी चल रही है । भारत सरकार ने इसके रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और सभी राज्यों में ड्राई रन की प्रक्रिया शुरू है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सहदेव ने वैक्सीनेशन को लेकर पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने बताया कि भारत सरकार नेजल वैक्सिंग बनाने की तैयारी कर रही है, जिसमें नाक के जरिए दवाई लगेगी और एक सिंगल शॉर्ट में कोरोनावायरस जो फेफड़ों को प्रभाव करता है उसे यह वैक्सीन सीधा फेफड़े में कोरोना वायरस को असर करेगा, और यह अभी रिसर्च हो रहा है और यह कितना सफल होगा इसका भी रिसर्च चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सहदेव ने आगे यह भी कहा कि यह वही बायोटेक है जो को – वैक्सीन आ रही है और जो पार्ट्स में जिसको लगना है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह संभावना जताई है कि करोड़ों में किसी को इसका थोड़ा बहुत साइड इफेक्ट होने की संभावना हो सकती है।