रायपुर : केंद्र सरकार के तीन किसान कानून का विरोध पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं जिस पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीी भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा दिल्ली में किसान चारों तरफ डेरा डाल के बैठे हैं केंद्र सरकार की हठधर्मिता ठीक नहीं । पूरे देश के किसान भाई केंद्र सरकार के रवैए से नाराज है, कितने किसान की मौत हो गई कितने किसानों ने आत्महत्या कर लिए, दिल्ली के चारों तरफ डेरा डालकर बैठे हैं किसान आंदोलन ने, सरकार को उनकी बात मान लेना चाहिए हठधर्मिता ठीक नहीं ।छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के समर्थन मूल्य में खरीद रही है तो भारत सरकार क्यों नहीं खरीद सकती।
छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है कि एफसीआई में चावल जमा करने से की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है जिसके चलते सोसाइटी में धान जमा होते जा रहे हैं।