रायपुर : कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले पर दिए बयान ने हलचल मचा दी थी. सिंहदेव ने कहा था कि राजनीति में कुछ स्थायी नहीं होता है. हमने दो साल का भी सीएम देखा और 15 साल का भी. इसके बाद सीएम के सरगुजा दौरे के दौरान सिंहदेव बघेल के साथ नजर आए थे . सीएम भूपेश बघेल व सभी मंत्री गण बस में बैठकर माता कौशल्या के आशीर्वाद लेने चंदखुरी के लिए रवाना हुए थे, बस में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव सीट में अकेले बैठे हुए थे.चंदखुरी कार्यक्रम के मंच से उनका ऐसे चला जाना फिर सवाल खड़े कर रहा है.