बड़ी खबर….चंदखुरी माता कौशल्या का जन्म स्थान नहीं है : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

Chhattisgarh

रायपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक  अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेसी बेवजह राजनीति कर रही है माता कौशल्या के नाम पर,असल में चंदखुरी माता कौशल्या का जन्म स्थान नहीं है। मुझे तो कांग्रेस के और उनके बड़े नेता मुद्दा विहीन होने के बाद राम जिनको याद आ रहे हैं उनके ज्ञान पर तरस आता है। माता कौशल्या जी का मंदिर चंदखुरी में स्थित है ना कि उनका जन्म स्थली है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पूछा है की  कांग्रेश यह बताने का कष्ट करें।पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आज सुबह ही पंडित महंत रामसुंदर दास जी को फोन लगाये थे पूछने के लिए महाराज जी आप के रहते यह क्या हो रहा है कौशल्या जी का मंदिर चंदखुरी में स्थित है ना कि उनका जन्म स्थली है। चंदखुरी जन्मस्थली नहीं है कोसला जमीदारी जिसको बिलासपुर में है उसको माना जाता है दक्षिण कौशल का राजा भानुमति की कन्या कौशल्या उत्तर कौशल के राजा दशरथ से बीहाई गई थीं यह माना जाता है। चंदखुरी में पैदा हुई थी यह माना नहीं जाता है,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा उनके बुद्धि ज्ञान में तरस आता है यह राजनीति का उपयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *