अब तक नहीं हुई जारी निगम मंडल की दूसरी सूची…पीसीसी अध्यक्ष ने कहा था कि जल्द होगी जारी

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल  2 साल पूरा। कल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल थे।

हम बता दें कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल 2 वर्ष  पूरा  हुआ लेकिन अब तक निगम मंडल आयोग की दूसरी सूची जारी नहीं हो पाई। लगातार कह रहे हैं कि जल्द सूची जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने भी कहा था मीडिया से की जल्द होगी सूची जारी पीएल पुनिया ने सीएम हाउस में कैबिनेट मंत्री की बैठक ली थी।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी कहा था कि कुछ ही दिनों में निगम मंडलों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी और जो पार्टी के लिए जमीनी स्तर में काम किए हैं उनको निश्चित रूप से इस दूसरी सूची में स्थान मिलेगा।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कहा था की पार्टी के लिए जिन्होंने जमीनी स्तर के कार्य किए हैं। मरवाही उपचुनाव में जिन्होंने भागीदारी निभाई है उनको निश्चित रूप से स्थान मिलेगा ।

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 15 सालों के बाद सरकार बनाई है। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निगम मंडल की दूसरी सूची जारी होने की बेसब्री से इंतजार है।

निगम मंडल की पहली सूची  जारी होने के बाद कई ऐसे कांग्रेसी  कार्यकर्ता हैं जिनके चेहरे में नाराजगी साफ झलक रही थी। पार्टी के लिए जमीनी स्तर के  कार्य किए  कांग्रेसी कार्यकर्ता अंदर ही अंदर  सरकार से नाराज थे, कारण की निगम मंडलों में उनको कुछ ना कुछ पद मिलेंगा पर ऐसा नहीं हुआ , जिस चलते वे लोग सरकार से नाराज थे। अब निगम मंडल की दूसरी सूची जारी होने की उनको बेसब्री से इंतजार है। वे कहते हैं कि उनको इस बार जरूर मौका मिलेगा क्योंकि  पार्टी में जमीनी स्तर के कार्य किए हैं। सरकार बनाने में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था लेकिन वह कार्यकर्ता खुलकर सामने नहीं बोल पा रहे हैं।

अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या अब तक सरकार व पार्टी द्वारा नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है, जिस चलते दूसरी सूची जारी होने में विलम्ब हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *