चित्रा पटेल : रायपुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कल जिलेभर में प्रेस वार्ता मैं पत्रकारों द्वारा पूछा गया सवाल कि क्या पत्थलगांव को जिला बनाया। जाएगा जिस पर प्रभारी मंत्री ने गोल मोल जवाब दिया, कहा कि भगवान आप लोगो की मनोकामना पूरी करे । उन्होंने पत्थल गाँव को अबतक जिला घोषित नही किये जाने को लेकर कहा कि जब छग राज्य का गठन हुआ था तब प्रदेश में केवल 7 जिले थे अभी प्रदेश में 28 जिले हो गए है ।हर काम प्रक्रिया के तहत होता है यह काम भी सुदृढ प्रक्रिया के तहत होगा ।सभी को भगवान पर भरोसा करना चाहिए ।मंत्री के इस जवाब पर पत्रकारो ने चुटकी लेते हुए मंत्री से यह पूछ दिया कि क्या अब पत्थल गाँव वालों को भगवान के भरोसे रहना पड़ेगा।
आपको बता दें कि जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत पत्थल गाँव मे आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो के सवालों का जवाब दे रहे थे ।प्रदेश सरकार के 2 वर्षो की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखने आज जिले भर के पत्रकारो को पत्थल गाँव बुलाया गया था ।