मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर निर्माण के लिए इकठ्ठा किए चंदे का भाजपा से मांगा हिसाब

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 06-12-20,प्रदेश में राम मंदिर के नाम पर चल रही राजनीति को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं, सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान राम की सबसे बड़ी समर्थक है, लेकिन बीजेपी भगवान राम के नाम पर सिर्फ हिंदू वोट लेती रही है और सत्ता में आने के बाद हिंदुओं के लिए कुछ नहीं कर पाई. एक ऐसी योजना नहीं है जो बीजेपी हिंदुओं के लिए लाई हो. यह पार्टी राम और हिंदू के नाम पर सिर्फ वोट इकट्ठा करती है.

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए इकठ्ठा किए चंदे का भाजपा से मांगा हिसाब..

मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने पर चल रही राजनीति को लेकर सीएम भूपेश ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने को बीजेपी ने धंधा बना लिया है. पहले 1992 से लेकर अब तक इकट्ठा किए गए चंदे का हिसाब बीजेपी को देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *