भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी व सह-प्रभारी नवीन 07 को दो दिवसीय दौरे के लिए रायपुर पहुँच रहे, दिनभर बैठकों का दौर

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक व प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन का आगामी 07 दिसम्बर को राजधानी आगमन हो रहा है। पुरंदेश्वरी व  नवीन सोमवार 07 दिसम्बर की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर 09 बजे रायपुर पहुँचेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदत्त जानकारी के मुताबिक़ रायपुर पहुँचने के बाद नेता द्वय की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद पुरंदेश्वरी व  नवीन प्रदेश भाजपा और सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कोरग्रुप, सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरक़त करेंगे। नेता द्वयराजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक के बाद पुरंदेश्वरी व  नवीन की नई दिल्ली वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *