रायपुर : अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में भाजपा के फाफाडीह मंडल की मंत्री गंगा पांडे को रायपुर के दुर्गानगर पंडरी से डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
डोंगरगढ़ में मानव तस्करी मामले में पुलिस ने भाजपा फाफाडीह मंडल की मंत्री गंगा पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 वर्षीय विवाहित महिला के गायब होने के बाद महिला को सकुशल राजस्थान से बरामद किया गया था जिसके बाद मानव तस्करी का खुलासा हुआ और पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो कुछ ऐसे बडे खुलासे हुए कि पुलिस के भी होश उड़ गये.। पुलिस को साजदा से पुछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले कई सालो से मानव तस्करी का एक बडा संगठित गैंग छत्तीसगढ़,राजस्थान और हरियाणा से गरीब मजबुर युवतियो को काम के बहाने या अच्छी जगह शादी करने का लालच देकर हवाई जहाज से गैंग के हवाले कर दिया जाता था।