अरुण गुप्ता : सीधी : आपने पुलिस के बारे में ज्यादातर अच्छाई नहीं सुने होंगे लेकिन यहां शरीर बस में वर्दी नहीं बल्कि दिल में भी वर्दी थी। जहां अप्रिय घटना घटते ही पुलिसिंग जाग जाती है। बीते गुरुवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला रेत से भरे ट्रक ने बरमबाबा में एक बाइक सवार को कुचल दिया जहां एक

सहायक सब इंस्पेक्टर मसीहा बनकर अकेले ही घंटों जूझता रहा। घंटों बाद ग्रामीणों की कट्ठा होने पर उनके मदद से बाइक सवार को ट्रक के पहिए से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार सहायक सब इंस्पेक्टर टिकरी चौकी प्रभारी डीके रावत कुछ काम से सीधी जा रहे थे जमोड़ी थाना के अंतर्गत बरम बाबा में गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग एक अज्ञात ट्रक एमपी 17 एच एच 3943 बाइक सवार को कुचल दिया दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जहां टिकरी चौकी प्रभारी डीके रावत ने बाइक सवार को तुरंत उपचार मुहैया कराने के उद्देश्य अकेले ही ट्रक के नीचे घुस कर घायल व्यक्ति को निकालने में जुट गए जहां 30 मिनट बीत जाने के बावजूद भी हार नहीं माने और लगे रहे थोड़ी ही देर बाद धोहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम पहुंचे और उनके मदद से घायल बाइक सवार को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय के लिए भेजा गया। वही खबर लिखे जाने तक बाइक सवार होश में नहीं आया था तथा उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।