बगीचा : जिला जशपुर के बगीचा थाना का मामला है। बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकाश चौहान नाम के व्यक्तिि से उसका पूर्व में परिचय हुआ था दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे कि बोड़ापहरी मेला दिनांक 21/02/20 को दोनों देखकर वापस आते समय आरोपी विकाश चौहान निवासी बंबा के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जिस पर से प्रर्थीया गर्भवती हो गई , गर्भवती होने की बात विकाश को बताने से विकाश चौहान के द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया , जिस पर पीड़िता क्षुब्ध होकर थाना बगीचा रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना बगीचा में अपराध क्र0 207/20धारा 376 आईपीसी, 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जी एवम् तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी विकाश चौहान पिता कृष्णा 19 वर्ष ग्राम बंबा थाना बगीचा को गिरफतार कर दिनांक 26/11/20को न्यायालय पेश किया गया ।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव ( भा.पु.से.) ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून , एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा, ए एस आई आभास मिंज , प्र.आरक्षक मिथिलेश यादव पुष्पा पैकरा , राजकुमार मनहर की प्रकरण की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।