चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स हॉस्पिटल के दूसरे मंजिल से कोविड का मरीज गिरा, गिरने से हुई मौत।
आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेट ने बताया कि जांजगीर जिला का रहने वाला कोविड पेशेंट जिसका उम्र 49 साल है ने इलाज कराने हॉस्पिटल में भर्ती था जो एम्स हॉस्पिटल के दूसरे मंजिल के बाथरूम गया था और यह पेशेंट नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। कैसे गिरा इस इसका अभी जानकारी नहीं हो सका है, उसकी डेड बॉडी को मर्चुरी में रखा जाएगा। यह घटना आज दोपहर करीबन 12:30 बजे की है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है उनके आने के पश्चात मृतक के शव का उनके सामने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।