नाबालिक लडकी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म…बगीचा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Chhattisgarh

जशपुर : जसपुर जिला के बगीचा थाना पुलिस का एक और धमाकेदार कार्यवाही सामने आ रही है , बगीचा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा ने  किया दुष्कर्म, पुलिस ने  दुष्कर्म का आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पूरा मामला

बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि कल पीड़िता ने अपने परिजन के साथ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रिश्ते के चाचा धनेश्वर कोरवा ने रात में जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, जिस पर से थाना बगीचा अपराध क्रमांक 199/20 धारा 376, आईपीसी, 4,5,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल आरोपी धनेश्वर को उसके घर में दबिश देकर दिनांक 19/11/20 को ही गिरफतार किया गया । आरोपी धनेश्वर कोरवा शादी शुदा है, शराब पीकर आरोपी का नियत बिगड़ने से पीड़िता को जबरजस्ती अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो घटना को कायम करना स्वीकार किया । आरोपी को गिरफ्तार को आज को न्यायालय पेश किया गया है ।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव ( भा.पु.से.) ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सु श्री उनैजा खातून , एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा, प्र आर मिथिलेश यादव, रमेश पैकरा , भिमो , पुष्पा पैकरा की प्रकरण में आरोपि की गिरफ्तारीमें अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *