रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दिवाली त्यौहार के उपलक्ष्य में अपने घर में मां महालक्ष्मी माता की पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के जनता के लिए सुख समृद्धि और उज्जवल भविष्य की याचना की।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतवर्ष में दीपावली त्यौहार को बड़े धूमधाम से पटाखा के साथ मनाया जाता है और हर घर में आज के दिन दीपक जलाया जा कर अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की कामना की जाती है।