युवा नहीं भर पाया जेईई एडवान्स का आवेदन , मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मदद दिलाने का आग्रह किया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 12 मई 2019 छत्तीसगढ़ का एक युवा पिछले सप्ताह फोनी चक्रवात से प्रभावित ओड़िशा के जगन्नाथ पुरी में फंसने कारण जेईई एडवान्स का आॅनलाइन आवेदन नहीं भर पाया। युवा ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ओड़िशा के तूफानी फंसे युवाओं के लिए आवेदन की तारीख 9 मई को बढाकर 14 मई तक किए जाए के निर्णय से उसे भी फायदा दिलाने की गुहार लगाई। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल उसकी मदद के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से दूरभाष पर बातचीत की और युवा द्वारा दो साल की मेहनत और उसके फोनी चक्रवात में फंसे होने के कारण उसी भी आॅनलाइन आवेदन 14 मई 2019 तक किए जाने हेतु मदद दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध मंे केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को अपना पत्र भी पे्रषित किया। केन्द्रीय मंत्री ने इस प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किये जाने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के इस युवा ने कठिन मेहनत कर जेईई मेंन्स में 93.18 प्रतिशत प्राप्त किया है और इस कारण वह जेईई एड़वान्स परीक्षा में बैठने की योग्यता हासिल किया है। उसका सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में भी 83 प्रतिशत अंक आया है। इस युवा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाई की उसे आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश हेतु परीक्षा में बैठने के लिए आॅनलाइन आवेदन भरने के लिए ओड़िशा के फोनी तूफान से पीड़ित युआवों की तरह आॅनलाइन आवेदन की तिथि में छुट दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *