जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Chhattisgarh

रायपुर, 25 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने मरवाही विधानसभा उप निवार्चन 2020 की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टोरेट परिसर के सभा कक्ष में विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्रियों के वितरण की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ योजनाबद्व तरीके से बैठक करते हुए मतदान केन्द्रों में निर्वाचन सामग्रियों के वितरण कि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में थर्मल स्कैनिंग के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थर्मल स्केनर, ग्लब्स, सेनेटाईजर पाउच इत्यादि के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए पहले से ही पर्याप्त संख्या में स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, जिससे आवश्यकता होने पर तत्काल आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने मतदान दिवस के दिन सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मतदान केन्द्रों में टेंट, लाइट इत्यादि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वरों की संवेदनशील मतदान केंद्रों में उपस्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की परिवहन व्यवस्था के लिए रूट चार्ट के हिसाब से अलग-अलग प्रभारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता पर्ची के वितरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने मतगणना के दिन की तैयारियों के बारे में भी चर्चा करते हुए सारी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अजीत वसन्त सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *