डाक मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर, 24 अक्टूबर 2020/मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना पॉज़िटिव, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान कराई जा रही है। मतदान दल घर घर पहुँचकर ऐसे मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था कर रहे हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज जिले के मरवाही विकासखण्ड के ग्राम नरौर में बरटोला मोहल्ला में डाक मतपत्र के द्वारा मतदान करने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक दंपत्ति  विशाल सूर्या और  नानबाई सूर्या के साथ ही दिव्यांग मतदाता बीरबल काशीपुरी के निवास पहुँचे। उन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान के इच्छुक पात्र मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *