सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला को महापौर स्वेच्छानुदान निधि से 5 लाख रुपए स्कूल को प्रदत्त करने की घोषणा की,

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया. यह स्मार्ट क्लास सुलह संस्था द्वारा सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला को प्रदान की गई है.

इस अवसर पर महापौर ढेबर ने स्कूल की परिस्थिति से अवगत करवाने पर त्वरित ध्यान दिया तथा स्कूल के प्राचार्य को नगर निगम रायपुर की महापौर स्वेच्छानुदान निधि से 5 लाख रुपए स्कूल को प्रदत्त करने की घोषणा की, जिसमें 1.5 लाख एक और स्मार्ट क्लासेस को तथा शेष राशि से स्कूल की मरम्मत तथा रंग रोगन एवं स्कूल की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु देने की मंच से महापौर ने घोषणा की.

इस अवसर पर आयोजन में सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य  एम.कुमार, छत्तीसगढ़ डीओसीस की सचिव  शशि वाघे, सोसाइटी फॉर अपलिफ्टमेन्ट ऑफ़ एजुकेशन एंड हेल्थ की अध्यक्ष डॉक्टर सुधा त्रिवेदी, सोसाइटी की सचिव तृप्ति अग्रवाल की मुख्य रूप से मंच पर उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *