22, 28 एवं 31 अक्टूबर को अभ्यर्थी देंगे*अपने निर्वाचन खर्चों का लेखा-जोखा

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर 19 अक्तूबर 2020 / मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन 2020 हेतु अभ्यर्थियों के व्यय लेखा निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित की गई है। व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण 22 अक्टूबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, द्वितीय निरीक्षण 26 अक्टुबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और तृतीय निरीक्षण 31 अक्टूबर 2020 सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर डोमन सिंह ने बताया कि मरवाही उपनिर्वाचन में शामिल हो रहे समस्त उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपना व्यय लेखा निरीक्षण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर, भुगतान देयक समेत समस्त दस्तावेज जांच हेतु उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *