अटल नगर स्पोर्ट्स क्लब ने नवा रायपुर में फुटबॉल को बढ़ावा देने और फिट रहने का लिया संकल्प

Chhattisgarh

रायपुर. 18 अक्टूबर 2020. खेलों को बढ़ावा देने और फिट रहने “अटल नगर स्पोर्ट्स क्लब (ANSC)” द्वारा नवा रायपुर में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के कारण इसमें सिर्फ दो टीमों को ही हिस्सा लेने का अवसर मिल सका। खेल बंद होने के कारण मैदान में गाजर घास का अम्बार लग गया था, जिसे टीम के सदस्यों ने अथक प्रयास से तीन दिनों में साफ कर मैच खेलने का निर्णय लिया। बताते चलें कि नवा रायपुर में खेल और भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए इसी वर्ष 1 मार्च 2020 को भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोशिएशन के अध्यक्ष तथा समाज कल्याण, सहकारिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना मुख्य अतिथि थे।

छुट्टी के दिन रविवार को आयोजित फुटबॉल मैच में अटल नगर फुटबॉल क्लब ने ट्रॉफी पर 5-0 से कब्जा जमाया तथा केन्द्री फुटबॉल टीम को उप विजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। ग्राम पंचायत नवागांव- खपरी के वार्ड नम्बर- 2 के सदस्य प्रतिनिधि संतोष वर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया ।

’’खेल-मेल से आगे बढ़, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ को चरितार्थ करने तथा खुद को चुस्त-दुरूस्त, फिट रखने और खेलों को बढ़ावा देने नवा रायपुर के सेक्टर-17, 26, 27, 28 व सेक्टर-29 के रहवासी बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अटल नगर स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया है। क्लब के सदस्यों ने फेसबुक और व्हाट्स-अप के साथ ही अन्य सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फुटबॉल से जुड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

ANSC के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि हमारे क्लब का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ ही साथ पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त करने का है। खेल के माध्यम से लोगों को अपनी इम्यून सिस्टम बढ़ाने,और आस- पास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को याद दिलाना है। श्री त्रिपाठी ने खेल के माध्यम से नेतृत्व विकास हेतु अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देते हुए किसी अन्य खिलाड़ी को अवसर देने की बात कही और जीत के साथ विदाई ली। राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान शासन के नियमों को पालन करते हुए ये दूसरा बड़ा मैच खेला गया, पहला मैच राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेला गया था। मैच में मुख्य रेफरी  हनी के साथ अभिनव तथा  आदि ने लाइनमैन की भूमिका निभाया। मैच के बाद विजेता टीम, उपविजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। ANSC के कोच श्री कुलवीर राणा द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और आस पास के उपस्थिति लोगों को खेल को बढ़ावा देने हेतु आग्रह किया गया। अटल नगर स्पोर्ट्स क्लब के ऋतुराज गुप्ता, थियोफिलस बेडम राजू, प्रमोद, डी के गुप्ता, रजनीश, अभिषेक, सीताराम तिवारीऔर अन्य खिलाड़ियों के साथ सेक्टर के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *