छत्तीसगढ़ : भारतीय जीवन बीमा निगम में रायपुर के मनोज राठी एवं शीतल राठी ने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में प्रथम सीओटी एवं एमडीआरटी बनने का गौरव सबसे कम उम्र में प्राप्त किया है। उक्त अवार्ड विश्व स्तर के बीमा के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान है , जिसके लिए राठी दंपत्ति को 1 से 4 सितंबर 2019 ऑस्ट्रेलिया (सिडनी) में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। राठी दंपत्ति को एक सादे समारोह में क्षेत्रीय प्रभंधक एच.एस.शशि कुमार ,वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रकाश सिंह, विप्लन प्रबंधन सुधीर कंवर, शाखा प्रबंधक इंग्ले, सहायक शाखा प्रबंधक सी.के.नागपाल ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।