जगदलपुर- हैदराबाद- रायपुर हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही ख़ुशी का दिन है, माँ दंतेश्वरी देवी का मंदिर बस्तर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के आस्था का केंद्र है इसी आस्था से बस्तर के पावन धरा में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में माँ दंतेश्वरी हवाईअड्डा जगदलपुर से उड़ान सेवा का वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया गया है । इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पूरी साथी, मंत्रिमंडल के सदस्य, बस्तर सांसद, एवं स्थानीय विधायकगण, बस्तर कलेक्टर, महापौर एवं समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे। माँ दंतेश्वरी हवाईअड्डा जगदलपुर के प्रारंभ होने से समस्त बस्तर का ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का भी विकास हुआ है, इस हवाई अड्डे के ज़रिये व्यापर के क्षेत्र में व्यापारियों को, शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को लाभ होगा. स्थानीय लोगों, व्यापारियों व छात्रों को जो कठिनाई व असुविधा होती थी अब नहीं होगी, बस्तर से रायपुर का सफ़र जो 06 घंटे में तय किया जाता था वो माँ दंतेश्वरी हवाईअड्डा जगदलपुर के उड़ान सेवा से अब मात्र 45 मिनिट में इस 72 सीटर विमान द्वारा किया जा सकेगा .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *