प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सबकी समग्रता के लिये समर्पित

Chhattisgarh

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के मौके पर उनके जीवन पर केंद्रित ऑनलाइन वेबिनार को संबोधित करते पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि राष्ट्र पुत्र नरेन्द्र मोदी का समूचा जीवन सबकी समग्रता के लिये समर्पित है। समाज की पीड़ा से प्ररेणा लेकर उत्थान को योजना को अंतिम रूप देने में जुटे प्रधानमंत्री मोदी का जन्म ही मानव कल्याण के लिये हुआ है। समाज जीवन में कार्य करते वे हमेशा अंत्योदय की स्थापना में जुटे है। व्यास ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सीमा के भीतर भी सीमा से उस पार करने में प्रधानमंत्री मोदी सफल हैं। विषम परिस्थियों में राष्ट्र की प्रगति को गति देने में उनकी भूमिका अग्रणी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन कार्य करने का अवसर मिला है। वह समाज जीवन में कार्य करने वालों के लिये प्रेरक पुरुष हैं। प्रधानमंत्री मोदी जीवन में सपनों को जीते हैं। हमें उनके बताये मार्गों पर चलकर समाज की प्रगति के लिये कार्य करना होगा।इस मौके पर बालयोगेश्वर संतश्री ऱामबालक दास महात्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र ऋषि हैं। हम सबकी भावनाओं के मुताबिक राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गयी है, जिसके लिये प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो राष्ट्र धर्म के जो वैचारिक अनुष्ठान हो रहे है उसमें हम सब संत समाज की सहभागिता जरूरी है।
वेबिनार में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रकोष्ट प्रभारी रामप्रताप सिंह, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, दीपक पटेल, अनुराग सिंहदेव, विजय शर्मा,राजा पाण्डेय सहित प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हुए।वेबिनार का संचालन प्रदेश मंत्री किरण देव ने किया। तकनीकी सहयोग आईटी सेल सह संयोजक देवदत्त साहू व आदित्य पुलिकत का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *