घूम-घूमकर लूट के वारदात को अंजाम देने वाले 03 व्यक्ति गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : घूम-घूमकर लूट के वारदात को अंजाम देने वाले 03 व्यक्ति गिरफ्तार। आरोपियों से लूट के 06 मोबाईल एवं एवेंजर वाहन जुमला कीमती 1,60,000/-रू बरामद किया गया है यह मामला उरला थाना की कार्यवाही है।

धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस के द्वारा रास्ते चलते राहगीरों से मोबाईल, पर्स आदि लूटने वाले 03 आरोपियों को उनके इस्तेमाल की जाने वाली वाहन सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपियों से अन्य वारदातों में लूटे गये 06 मोबाईल कीमती लगभग एक लाख साठ हजार रूपये भी बरामद किया गया है।करीबन 20 दिन पूर्व करीबन 07-07.30 बजे प्रातः प्रार्थी कौशल किशोर सिंह निवासी सीता नगर गोगांव अपने स्कूटी से झाबक पेट्रोल पम्प से सरोरा जा रहा था। मिश्रा ढाबा के पास पहुंचा ही था कि मोबाईल में फोन आने पर वाहन रोककर मोबाईल से बात कर रहा था। उसी दौरान पीछे से अचानक एवेंजर गाड़ी सवार 03 व्यक्ति आये और उसमें दो व्यक्ति प्रार्थी के मोबाईल को छिनने लगे और प्रार्थी के द्वारा मोबाईल को छिनने से बचाने का प्रयास किया गया किन्तु सफल नहीं पाया और दोनों व्यक्ति प्रार्थी के मोबाईल को छिन कर, तीसरा व्यक्ति वाहन को स्टार्ट करके रखा था, के साथ बैठकर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्र.188/23 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उरला पुलिस ने प्रार्थी से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की एवं आरोपियों की पता तलाश करते हुये 03 आरोपियों को पकड़ने मंे सफलता प्राप्त की गई। जिनके कब्जे से मामले से संबंधित 01 मोबाईल एवं अन्य वारदातो के 05 मोबाईल कुल 06 मोबाईल तथा एक एवेंजर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनसी 3187 को जुमला कीमती 1,60,000रू बरामद किया गया है। पुलिस के पूछताछ पर आरोपियों ने बताया वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर इस तरह की लूट के वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के विरूद्ध मूल अपराध सहित जप्त किये गये अन्य मोबाईल पर धारा 41(1$4)जॉफौ/379 भादवि के मामलों में मशरूका जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनॉक 08.05.2023 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 188/23 धारा – 392 भादवि
नाम प्रार्थी :- कौशल किशोर सिंह पिता स्व0 राम निगाह सिंह उम्र 45 साल साकिन सीता नगर गोगांव, गुढ़ियारी रायपुर
नाम आरोपी व पताः-
01.उत्तम उर्फ अनीस रोचलानी पिता सुनील रोचलानी उम्र 19 साल साकिन महावीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02.अमितदीप उर्फ डेविड पिता मंगलदीप उम्र 22 साल साकिन दीपक कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर (छ.ग.)
03.विशाल सिंह पिता राजू उर्फ निपेन्द्र सिंह उम्र 27 साल साकिन बंगाली होटल के पास रामसिंह का किराये का मकान हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर छ.ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *