छत्तीसगढ़ : ग्राम टेकारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मड़ई मेले का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि विधायक अनिता शर्मा रही वही अनिता शर्मा के विधायक चुने जाने पे ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मान भी किया गया ग्राम की सरपंच दोमेश्वरी वर्मा ने अनिता शर्मा का अभिनंदन कि।अनिता शर्मा ने कहा कि विधायक बनने का मेरा एक मात्र उद्देश्य है अपने छेत्र का विकास करना आये हुवे अतिथियो का सरपंच दोमेश्वरी वर्मा ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया सरपंच ने बताया कि हमारे ग्राम में स्वच्छता अभियान को लेकर महिलाओं में बहुत ही जागरूकता हुई है हम लोगो का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ का यह टेकारी ग्राम पंचायत स्वछता अभियान में सबसे आगे रहे सरपंच दोमेश्वरी वर्मा ने बच्चों के खेल कूद पर भी बोली कि हम अपने ग्राम पंचायत को खेल कूद में भी आगे बढ़ा रहे है समय समय पे बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन होता रहता है हम लोग विधायक अनीता शर्मा जी से मिलकर बच्चों को खेल कूद में आगे बढ़ने के लिए सरकार से मदद कराए विधायक अनिता शर्मा ने पूरा भरोसा दी है कि टेकारी ग्राम पंचायत को सरकार से जो भी उम्मीद है मैं पूरा कराने की भर पुर कोशिश करूँगी सरकार की जो भी योजना होगी उसका पूरा पूरा लाभ ग्राम पंचायत को मिलेगा ग्राम की सरपंच दोमेश्वरी वर्मा ने विधायक और आये हुवे सभी लोगो का सम्मान एवं आभार व्यक्त की।