छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रवास में

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक 18 सितंबर से 20 सितंबर तक बिलासपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष नायक 18 सितम्बर को बिलासपुर पहुँचेगी। यहाँ वे 11 बजे महिलाओं के संरक्षण संबंधित कार्यक्रम के क्रियान्वयन में विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगी। बिलासपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन 19 सितंबर को अध्यक्ष नायक सुबह 7 बजे प्रस्थान कर 10 बजे गौरेला के विश्राम गृह में पहुंचेंगी। नायक वहां महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों एवं कानूनी क्रियान्वयन पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे मरवाही पहुंचेंगी और केन्द्र का भ्रमण करेंगी। नायक मरवाही से पेण्ड्रा-गौरेला पहुंचकर विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। 20 सितंबर को मरवाही पहुंचकर स्व-सहायता समूहों से चर्चा करेंगी और शाम 5 बजे मरवाही से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *