महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिका के वितरण के आदेश को रद्द किए जाने का स्वागत-संजय श्रीवास्तव

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों में उत्तर पुस्तिका के वितरण के आदेश को रद्द किए जाने का स्वागत किया हैं। उन्होंने इसे कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन परीक्षा के उद्देश्य को पूरा करने की दृष्टि से सही बताया हैं। ज्ञात हो कि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका वितरण के लिए परीक्षार्थियों को बुलाये जाने को अव्यवहारिक बताते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में महामहिम राज्यपाल को पत्र लिख कर ऑनलाइन परीक्षा के उद्देश्य को बरकरार रखने की मांग की थी। आज पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी कर अपने उस आदेश जिसमे महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका वितरण किया जाना था को रद्द कर दिया हैं। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने महामहिम राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं एवं अभिभावकों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी एवं कोरोना संकट के चलते ऑनलाइन परीक्षा का जो उद्देश्य था वह भी पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *