रायपुर : आज नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने राजधानी शहर में सिविल लाईन पीडब्ल्यूडी चैक के किनारे स्थित देश के महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया को उनकी मूर्ति के समक्ष जयंती पर नमन करने आयोजन रखा।
नगर निगम संस्कृति विभाग के इस संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने महान अभियंता भारत रत्न डॉ मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया को उनकी 160 वी जयंती पर सादर नमन करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजली अर्पित की। निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित छ.ग. राज्य पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी एवं आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंच कर अभियंताओ ने महान अभियंता डॉ. विश्वेश्वरैया का जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महापौर ढेबर, सभापति दुबे, पापुनि अध्यक्ष त्रिवेदी ने अभियंता संघ की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाषाली अभियंताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।