जोन 5 की टीम ने 248 लोगो से मास्क नहीं पहनने पर 6 दिनों में 15000 रू. जुर्माना वसूला

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय यादव के निर्देषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है।
आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही । जोन 4 की टीम ने 67 लोगो पर 4600 रू. जुर्माना वसूला। इसमें मास्क नहीं पहनने वाले 52 लोगो पर 3250 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 14 लोगो पर 1300 रू., सार्वजनिक स्थान पर थूककर गंदगी फैलाने पर 1 नागरिक पर 50 रू. जुर्माना किया गया। जोन 5 की टीम ने 248 लोगो पर 15000 रू. मास्क नहीं लगाने वालो से जुर्माना वसूला। उक्त अभियान जोन 5 की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में 1 सितम्बर से 6 सितम्बर 2020 तक चलाकर 6 दिनों में जुर्माना वसूली की। जोन 7 की टीम ने 65 लोगो से 6380 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने के कारण वसूला। कुल 380 लोगो पर नियमों को तोडने के कारण निगम की टीमों ने पुलिस प्रषासन की टीमों के साथ मिलकर जोन कमिष्नर के नेतृत्व में बाजार में अभियान जारी रखते हुए कुल 23980 रू. जुर्माना वसूला। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम प्रषासन के निर्देषानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *