शादी और मतदान साथ-साथ, वैवाहिक रस्मों के बीच मतदान करने पहुंचे अनेक दुल्हा-दुल्हन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर. 18 अप्रैल 2019. छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के मतदान के दौरान कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में वैवाहिक रस्मों के बीच अनेक दूल्हे-दुल्हनों ने भी मतदान किया। अपने वोट का महत्व समझते हुए तमाम व्यस्तताओं के बीच वे मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लोकतंत्र पर भरोसा जताने के साथ ही आज विवाह बंधन में बंधे इन मतदाताओं ने अपनी जागरूकता का भी परिचय दिया। अपने विवाह के दिन मतदान कर इन्होंने लोकसभा निर्वाचन-2019 की स्मृतियो को भी चिरस्मरणीय बना लिया। आने वाले वर्षों में जब भी वे अपनी शादी की सालगिरह मनाएंगे, तो इस निर्वाचन की यादें भी साथ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *