राष्ट्रपति 7 सितंबर को सभी राज्य के राज्यपालों के साथ करेंगे “नई शिक्षा नीति 2020” पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग

Chhattisgarh

रायपुर, 05 सितम्बर 2020/ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद “नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर सभी राज्य के राज्यपालों के साथ 7 सितंबर को वीडियो कॉफ्रेंसिंग करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ओखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके तथा सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व कुलपतिगण शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *