राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण से आज एक पत्रकार की मौत

Chhattisgarh

राजनांदगाँव : राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण से आज एक पत्रकार की मौत हो गयी है |कोरोना के संक्रमण के चलते उन्हे कुछ दिन पहले राजनांदगांव के मेडिकल कालेज मे भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उनका उपचार वही चल रहा था किन्तु आज उनकी हालत बिगड़ती चली गयी जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार  ने अस्पताल मे ही दम तोड़ दिया |

बता दे कि यह पत्रकार अपनी जीवन में दबंग पत्रकारिता के लिए विख्यात थे | उन्होने देश प्रदेश के नामी पत्रकारिता समूह दैनिक भास्कर , हरिभूमि के साथ जुड़कर कार्य किया |वर्तमान मे वे महाकोशल समाचार पत्र के लिए कार्य कर रहे थे | उनकी मौत की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *