महापौर एजाज ढेबर ने आज सेड बनाने के लिए किया भूमि पूजन… राजधानी वासियों को मिलेगा सेड का लाभ

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर राजधानी के महिला थाना कालीबाड़ी चौक, नगर निगम के पास चौक में  शेड का महापौर एजाज ढेबर ने आज दोपहर में भूमि पूजन किया। जहां पर  महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर में   40 से 45 डिग्री  गर्मी पढ़ती है।  नागरिकों को बारिश एवं धूप से सुरक्षा के लिए नगर निगम द्वारा सेड का निर्माण कराया जा रहा है  शेड में राहगीरों की सुविधा के लिए लाईट और पंखे भी लगाए जाएंगे।

चौक में लाल बत्ती के कारण रूकने वाले राहगीरों को इस शेड का लाभ मिलेगा महापौर ने यह भी कहा है कि रायपुर में दो जगह सेड बन चुका है और राजधानी के अन्य 8 से 10 चौकों पर नगर निगम द्वारा सेड बनाने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *