विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कबीर नगर के वरिष्ठ नागरिकों को कबीर नगर महासमिति द्वारा सम्मानित किया गया

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी के कबीरनगर में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कबीर नगर महासमिति के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें कबीर नगर के सभी वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं जोन क्रमांक 8 के जोन अध्यक्ष घनश्याम छत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा उनके बैठने के लिए एक सेड बनाने का घोषणा किया कबीर नगर महासमिति के संरक्षक राममणी जी यादव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन एवं वंदन किया जिसमें महासमिति की संस्थापक पीके तिवारी, प्रकाश सिंह, शीलवंत राय अध्यक्ष राहुल पाण्डेय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेश साहू उपाध्यक्ष जे पी मिश्रा, अखिलेश्वर पाठक,सुरेंद्र यादव महासचिव पंकज सिंह सचिव भीम सिंह सह-सचिव विजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव कौशल किशोर वैष्णव एवं कबीर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *