प्रदेश भर में गाय और किसान के गौठान में NSUI मना रही सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया जा रहा है,वहीं छत्तीसगढ़ NSUI के अध्य्क्ष आकाश शर्मा ने बताया की मुखिया, किसान पुत्र भूपेश बघेल का जन्मदिन ना केवल प्रदेश की जनता मना रही है बल्कि प्रदेश का हर एक किसान और गौ माता भी माना रही है। जिस तरह से प्रदेश भर में गाय की रक्षा और सेवा करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गौठान बनाए हैं, उनके चारे का, पानी का और सेहत का ख्याल रखा है उससे बहुत प्रफुल्लित हो कर प्रदेश की हर एक गाय आज सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन मना रही है, सीएम बघेल को अपना आशीर्वाद दे रही है।

सीएम बघेल ने छ ग में केवल गौ माता का  ख्याल के साथ साथ  गाय के मालिकों का भी विशेष ध्यान रखा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गौ-धन न्याय योजना  किसान पुत्र सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के किसानों का और उनके परिवार का भविष्य उज्ज्वल कर दिया है। छ ग के किसानों ने भूपेश बघेल को किसान रक्षक गौरक्षक सरकार की दर्जा दिया है वहीं शर्मा ने कहा है कि
एनएसयूआई छत्तीसगढ़ भी पूरे प्रदेश भर में उनके जन्मदिन को गौठान में जाकर एक जश्नन के रूप में मनायेगी। NSUI के कार्यकर्ता गौठान में किसान और गाय के साथमिलकर भूपेश का जन्मदिन मनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *