रायपुर : राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत माना बस्ती में छत्तीसगढ़ के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय , पूर्व विधायक नंदकुमार साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर , मंडल महामंत्री भोला साहू , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पटेल , मंडल उपाध्यक्ष ओंकार सिन्हा , युवा मोर्चा महामंत्री तिलक साहू , रायपुर नगर निगम के पार्षद रवि ध्रुव , पूर्व जनपद सदस्य गोविंद यादव , राधे सेन, मनीष यादव, हरिओम साहू, मनोज पटेल, सचिन साहू एवं समस्त कार्यकर्त्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया,और जब तक सूरज चाँद रहेगा,अटल का नाम रहेगा की नारे लगाए गए।
अटल विहारी जी अमर रहे।